Sunday, 24 March 2013

लड़की खुश हैं

आज कुरान के पन्ने
हवा में उड़ने लगे
और बहुत से पैगम्बर
जिन्दा हो गए
मस्जिद की दीवारे
दरकने लगी
और खुदा भी क्रूर हो गया
और हवा की रुख भी
बदलने लगी।
क्योकि आज एक लड़की ने
प्यार करना शुरू कर दिया
इस्लाम खतरे में हैं का हवाला देकर
लड़की को
मारने की तैयारी हो रही हैं
और लड़की भी
आज बहुत खुश हैं
क्योकि वह आज प्यार करते हुए मर रही हैं।।


नीतीश मिश्र 

No comments:

Post a Comment