Friday, 11 September 2015

यह बच्चा अब कहाँ जायेगा

गांव में अगर कुछ बचा हैं
तो
एक बच्चा
एक मंदिर
और एक मस्जिद
और सूखे पोखरे
कब्रिस्तान
अब यह बच्चा शहर जायेगा या यहीं रहेगा
अगर यही रहेगा
तो पहले मंदिर जायेगा या मस्जिद या कब्रिस्तान।
यह बच्चा अब कहाँ जायेगा।।

No comments:

Post a Comment